पाकिस्तान में एक बार फिर ‘टिकटॉक’ प्रतिबंधित किया गया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 00:54 IST2021-03-12T00:54:04+5:302021-03-12T00:54:04+5:30

'Tiktok' banned once again in Pakistan | पाकिस्तान में एक बार फिर ‘टिकटॉक’ प्रतिबंधित किया गया

पाकिस्तान में एक बार फिर ‘टिकटॉक’ प्रतिबंधित किया गया

इस्लामाबाद, 11 मार्च (एपी) पाकिस्तान की मीडिया नियामक एजेंसी ने चीनी वीडियो सेवा ऐप ‘टिकटॉक’ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर से ब्लॉक कर दिया। इससे पहले दो वकीलों ने अदालत का रुख कर दावा किया था कि इस ऐप के जरिए अश्लील सामग्री फैलाई जा रही है।

करीब छह महीने पहले भी पाकिस्तानी नियामक एजेंसी ने ‘टिकटॉक’ को प्रतिबंधित कर दिया था, क्योंकि उसे शिकायतें मिली थी कि सोशल मीडिया ऐप पर कथित अनैतिक व अश्लील सामग्री है।

एजेंसी ने संक्षिप्त बयान में कहा कि उसने पेशावर उच्च न्यायालय के आदेश की तामील करते हुए ‘टिकटॉक’ को प्रतिबंधित किया है।

इसके अलावा एजेंसी ने कोई और ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया।

पेशावर उच्च न्यायालय ने कहा कि उसने वकील नाजिश मुजफ्फर और सारा अली की याचिका पर कार्रवाई की है। उन्होंने अपनी याचिका में गुजारिश की थी कि वीडियो साझा करने वाले ऐप को तब तक ब्लॉक रखा जाए जबतक वह पिछले साल पाकिस्तानी मीडिया निमायक द्वारा दिए गए निर्देशों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Tiktok' banned once again in Pakistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे