लाइव न्यूज़ :

'भारत में Tik-Tok पर प्रतिबंध से होगा अरबों डॉलर का नुकसान', आखिरकार चीन ने माना

By स्वाति सिंह | Updated: July 1, 2020 21:50 IST

चीन का मानना है कि महज टिकटॉक के बैन होने से ही छह बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे59 ऐप बैन के बाद चीन को अब अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता

नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा चीन के 59 ऐप बैन के बाद चीन को अब अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। चीन का मानना है कि महज टिकटॉक के बैन होने से ही छह बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान होने वाला है। ऐसे में संभव है कि चीन अगले किसी भी विवाद को खड़ा करने से पहले कई बार सोचे। चीन सरकार के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' ने टिकटॉक के बैन होने से कंपनी को होने वाले नुकसान को लेकर ट्वीट किया है।

'ग्लोबल टाइम्स' ने ट्वीट किया, 'चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस- जोकि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी है, उसे भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बाद भारत सरकार द्वारा बैन किए जाने की वजह से 6 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह जानकारी ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दी है।

TikTok समेत 59 चीनी ऐप बैन किए जाने पर पहली बार अमेरिका ने दिया बयान

इस मामले में पहली बार अमेरिका का बयान आया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध करने पर भारत का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीनी ऐप को पूरी तरह से बैन करने पर भारत का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा को इससे होगा फायदा।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत बैन किया चीन का 59 ऐप-

 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉरमेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के लिए सरकार के अनुसार इन 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के मद्देनजर वे उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

टॅग्स :चीनटिक टोकलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा