लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार उमर शरीफ के अंतिम संस्कार के लिए कराची में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:56 IST

Open in App

कराची, पांच अक्टूबर लोकप्रिय हास्य कलाकार उमर शरीफ के नमाज-ए-जनाजा और कफन-दफन प्रांतीय सिंध सरकार ने व्यापाक प्रबंध किए हैं। शरीफ की मृत्यु जर्मनी के एक अस्पताल में हुई।

हजारों की संख्या में लोगों के शरीफ के कफन-दफन में शामिल होने की संभावना है। दो अक्टूबर को हुई शरीफ की मौत पर पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री ने भी शोक जताया। वह 66 साल के थे।

अवार्ड शो सहित विभिन्न आयोजनों के लिए भारत जा चुके हास्य कलाकार को एयर एम्बुलेंस से कराची से वाशिंगटन डीसी ले जाया जा रहा था, लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें जर्मनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके बेटे जवाद शरीफ ने कहा कि उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि उन्हें क्लिफ्टन कराची के अब्दुल्ला शाह गाजी मजार परिसर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाए।

उन्होंने बताया, ‘‘उनके शव को आज रात जर्मनी से कराची लाया जाएगा और उनका नमाज-ए-जनाजा क्लिफ्टन के मस्जिद में होगा और उन्हें मजार में दफनाया जाएगा।’’

शरीफ की तीसरी पत्नी जरीन उनके साथ एयर एम्बुलेंस से गयी थीं और वही शव लेकर लौटेंगी।

उमर शरीफ पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय हास्य कलाकार, अभिनेता और टीवी हस्तियों में से एक थे। उन्होंने ‘बकरा किस्तों पे’ और ‘बुढा घर पर है’ जैसे नाटकों में काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब