लाइव न्यूज़ :

ओकलैंड के चिड़ियाघर में बाघ, भालू और गंधबिलाव को कोविड-19 रोधी टीके लगे

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:46 IST

Open in App

ओकलैंड (अमेरिका), चार जुलाई (एपी) अमेरिका में पशुओं की प्रजातियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के राष्ट्रीय अभियान के तहत सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के चिड़ियाघर में बाघ, भालू और गंधबिलाव (नेवले की जाति का एक जीव) को प्रायोगिक तौर पर कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए।

‘सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल’ की शनिवार की खबर के अनुसार ओकलैंड चिड़ियाघर में बाघ जिंजर और मॉली पहले दो पशु हैं जिन्हें इस सप्ताह कोविड-19 का टीका लगाया गया। टीके की ये खुराक न्यू जर्सी में पशु दवा कंपनी जोएटिस ने विकसित और दान की है।

चिड़ियाघर में पशु सेवा की उपाध्यक्ष एलेक्स हरमन ने बताया कि किसी भी पशु को कोविड-19 नहीं हुआ था लेकिन वे एहतियात बरतना चाहते थे। बाघ, काले और भूरे भालू, पहाड़ी शेर और गंध बिलाव को पहले जीव हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी है। इसके बाद स्तनपायी जानवरों और सुअरों को टीका दिया जाएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति में हरमन ने कहा कि चिड़ियाघर में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए अवरोधकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और कर्मी संवेदनशील प्रजातियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक परिधान पहनते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी और राहत है कि पशुओं को टीका लग जाने से अब हम उनकी बेहतर सुरक्षा कर पाएंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार जोएटिस ने 27 राज्यों में 70 से अधिक चिड़ियाघरों के पशुओं के लिए 11,000 से अधिक टीके की खुराक दान की है। सैन डिएगो चिड़ियाघर ने जनवरी में पशुओं के टीकाकरण की शुरुआत की थी। बड़े वानरों के डीएनए मानव के डीएनए से 98 प्रतिशत मेल खाते हैं। गोरिल्ला, बाघ, शेर, पालतू बिल्ली और कुत्तों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि भी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला