लाइव न्यूज़ :

दुबई एक्सपो-2020 के निर्माण कार्य के दौरान संक्रमण से तीन श्रमिकों की हुई मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:39 IST

Open in App

दुबई, तीन अक्टूबर (एपी) दुबई एक्सपो-2020 के आयोजकों ने रविवार को पहली बार स्वीकार किया कि विश्व मेले के आयोजन संबंधी निर्माण कार्य के समय तीन श्रमिकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई। इस आयोजन के फलस्वरूप एक बार फिर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में श्रमिकों की स्थिति की समीक्षा हो रही है।

एक्सपो के आयोजन के लिए निर्माण कार्य करने वाले विदेशी श्रमिकों की मौत के बारे में पूछे जाने पर एक्सपो की प्रवक्ता स्कॉनेड मैकगैन ने कहा कि निर्माण स्थल पर तीन हादसों के अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से तीन श्रमिकों की मौत हुई। यह नहीं बताया कि ये हादसे कब हुए थे। निर्माण स्थल पर कितने श्रमिक संक्रमित हुए थे इस बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया।

मैकगैन ने दावा किया कि हताहत हुए श्रमिकों से जुड़े आंकड़े पहले से उपलब्ध हैं। हालांकि सात अरब डॉलर का राजस्व अर्जित करने वाले मेले के अधिकारियों ने हादसे में घायल या जान गंवाने वाले श्रमिकों, संक्रमितों के बारे में नहीं बताया। हादसे में मारे जाने वाले श्रमिकों की संख्या के बारे में एक दिन पहले विरोधाभासी खबरें आई थीं।

अर्थव्यवस्था को गति देने वाले, अफ्रीका, एशिया के कम वेतन वाले प्रवासी मजदूरों के साथ खराब व्यवहार के कारण यूएई की मानवाधिकार कार्यकर्ता अक्सर आलोचना करते हैं। दुबई में ‘वर्ल्ड एक्सपो’ पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र होता है। यूरोपीय संसद ने ‘‘विदेशी श्रमिकों के साथ अमानवीय बर्ताव’’ का हवाला देते हुए पिछले महीने देशों से आग्रह किया था कि संयुक्त अरब अमीरात के एक्सपो में हिस्सा नहीं लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल