लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में आपस में भिड़े तीन वाहन, 17 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:18 IST

Open in App

ढाका, 26 मार्च (एपी) उत्तरपश्चिमी बांग्लादेश में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार तेज गति से आ रही एक बस सामने से आ रही कार से भिड़ गई और इससे एक अन्य वाहन भी टकराया।

राजशाही जिले के अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुर राउफ ने बताया कि इस दुर्घटना की वजह से दूसरी कार के गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई और उसके भीतर फंसे 13 यात्रियों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार और लोगों की मौत हुई, जिनमें से तीन बस में सवार थे। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। इमनें से कम से कम तीन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बांग्लादेश में सालाना करीब 12,000 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाती है और ज्यादातर घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने, खराब वाहनों और सड़कों की खराब स्थिति की वजह से होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?