लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के तीन सीनेटरों ने बाइडन प्रशासन से भारत को कोविड-19 सहायता तेज करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:09 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह मई अमेरिका के शीर्ष तीन सीनेटरों ने बाइडन प्रशासन से भारत को कोविड-19 सहायता तेज़ करने का आग्रह करते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई देश में कोरोना वायरस के रोजाना तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं और मुल्क की स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था इस स्थिति से निपटने में जद्दोजहद कर रही है।

संकट से निपटने के वास्ते भारत की मदद के लिए हाल में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए तीन सीनेटरों ने विदेश मंत्री टॉनी ब्लिंकन को लिखे पत्र में यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ‘कोवैक्स’ योजना में मजबूत योगदान देना जारी रखे और इस बात की एक विस्तृत योजना बनाए कि अमेरिका टीके के अपने अधिशेष का वितरण कैसे कर सकता है।

सीनेटर मार्क वार्नर, जॉन कॉर्निन और रॉन पोर्टमैन ने चीन और रूस जैसे देशों के टीकों के संबंध में दुष्प्रचार अभियान को लेकर चेताया भी है और गुजारिश की है कि इस तरह के प्रचार का मुकाबला करने के लिए प्रशासन को वह सब करना चाहिए जो वह कर सकता है।

वार्नर और कॉर्निन सीनेट भारत कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। वार्नर डेमोक्रेटिक पार्टी से आते हैं जबकि कॉर्निन और पोर्टमैन विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी से आते हैं।

चिट्ठी में लिखा गया है कि भारत में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले रोज़ आ रहे हैं और इतने मरीजों के पैदा हो रही चुनौती से निपटने में भारत की स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था और बुनियादी ढांचा संघर्ष कर रहा है।

तीनों सीनेटरों ने लिखा, “ हम आपसे आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द भारत में अधिक जीवन रक्षक उपकरण, टीके और अन्य मदद भेजने के लिए रक्षा विभाग और अन्य अमेरिकी एजेंसियों तथा हमारे अंतरराष्ट्रीय साझेदारों एवं निजी क्षेत्रों के साझेदारों के साथ मिलकर काम करें।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारतीय सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए और वायरस के स्वरूपों को फैलने से रोकने और भारत के लोगों की सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की अगुवाई जारी रखनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब