लाइव न्यूज़ :

लेबनान से इजराइल में तीन रॉकेट दागे गए, इजराइली सेना ने जवाब में तोप के गोले बरसाए

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:57 IST

Open in App

तेल अवीव, चार अगस्त (एपी) लेबनान की तरफ से इजराइली क्षेत्र में बुधवार को तीन रॉकेट दागे गए जिसका जवाब इजराइली सेना ने तोप के गोलों से दिया। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस कार्रवाई में जान-माल के नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

सेना की इस घोषणा से पहले उत्तरी इजराइल में लेबनान से संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ बुधवार को खतरे का सायरन बजाया गया। सेना के मुताबिक दो रॉकेट इजराइली क्षेत्र में गिरे जिसके बाद तोपों से लेबनान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई।

‘चैनल 12’ की खबर के अनुसार, एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य को इजराइल की रक्षा प्रणाली यानी ‘आयरन डोम’ ने नष्ट कर दिया। ये चेतावनियां लेबनान की सीमा से लगते किरयात श्मोना में जारी की गयी जहां करीब 20,000 लोगों की आबादी है।

लेबनानी सेना के अधिकारी ने बताया कि सेना इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती क्योंकि अभी मामले की जांच लंबित है। अन्य लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने भी एसोसिएटेड प्रेस द्वारा प्रतिक्रिया मांगे जाने पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

हालांकि, दक्षिणी लेबनान की सीमा पर रहने वाले कई चश्मदीदों ने बताया कि दो रॉकेट सीमा पार कर इजराइली क्षेत्र में गिरे हैं जिसके बाद इजराइल की ओर से तोप के कई गोले दागे गए। उन्होंने बताया कि इजराइली तोप के गोले लेबनानी गांव मरजायुं और खियाम गांवों के बीच गिरे हैं। चश्मदीदों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि रॉकेट कहां से दागे गए।

हालांकि गत कुछ महीनों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इजराइली प्राधिकारियों का मानना है कि लेबनान में स्थित फलस्तीनी समूहों ने गोलीबारी की है न कि आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने। हिजबुल्ला को इजराइल के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। लेकिन इसकी संभावना कम है कि यह समूह हिजबुल्ला की अनुमति के बिना काम कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब