लाइव न्यूज़ :

म्यांमा पुलिस की कार्रवाई से तीन प्रदर्शनकारी घायल

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:43 IST

Open in App

यांगून, 26 फरवरी (एपी) म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किया जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में से दो को सीने में रबर की गोलियां लगीं और एक अन्य को पैर में चोट आई।

मैन्डले में दोपहर को प्रदर्शनकारी एक चौड़ी सड़क पर एकत्रित हुए थे जब ऐसा प्रतीत हुआ कि सुरक्षा बलों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए तेज रौशनी वाले हथगोलों का इस्तेमाल किया।

बाद में स्थानीय लोगों ने एक मुख्य सड़क पर बिखरी गोलियां, खोखे और अन्य चीजें इकट्ठा कीं और पत्रकारों को दिखाया।

घायलों को उपचार के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया।

रबर की गोली से सीने पर चोटिल एक व्यक्ति के सिर पर सफेद पट्टी भी बंधी थी। जिस व्यक्ति को पैर में चोट लगी थी उसके पांव से घुटने तक पलस्तर बंधा था।

आंग सान सू ची की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट कर दिया गया था जिसके बाद से म्यांमा में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

यांगून में शुक्रवार को एक अन्य विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे एक जापानी पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला