अमेरिका के उपनगर डलास में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी घायल

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:29 IST2021-05-27T11:29:31+5:302021-05-27T11:29:31+5:30

Three police officers injured in firing in US suburb Dallas | अमेरिका के उपनगर डलास में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी घायल

अमेरिका के उपनगर डलास में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी घायल

फ्लावर माउंड (अमेरिका), 27 मई (एपी) अमेरिका के उपनगर डलास में एक व्यक्ति के परेशानी में होने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के तीन अधिकारी गोलीबारी में घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि फ्लावर माउंड में 911 नंबर पर बुधवार शात सात बजे फोन आया था। इसके बाद तीन अधिकारी उस व्यक्ति से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे थे, जो घर पर अकेला था। तभी अंदर से गोलियां चलने लगी।

पुलिस के बयान के अनुसार, अधिकारियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इसके बाद से पुलिस का उस व्यक्ति से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि दो अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। वहीं अन्य एक अधिकारी का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three police officers injured in firing in US suburb Dallas

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे