लाइव न्यूज़ :

कनाडा में वसूली के आरोप में भारतीय मूल के तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:22 IST

Open in App

टोरंटो सात मई कनाडा में राजस्व एजेंसी के नाम पर, 80 वर्षीय महिला से कथित तौर पर जबरन धन वसूलने के आरोप में भारतीय मूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कनाडा के ब्रैमप्टन से तरनवीर सिंह (19) , रणवीर सिंह (19) और 21 साल के चमनज्योत सिंह नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर जबरन धन वसूली, अपराध की साजिश रचने और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए हैं।

क्षेत्रीय पुलिस ने इस संबंध में एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘ सोमवार, तीन मई को आरोपियों ने कनाडा राजस्व एजेंसी के अधिकारी होने का दावा करते हुए पीड़ित को फोन किया था। पीड़ित को एक बैंक में जाकर 10 हजार डॉलर निकालने और फिर कूरियर के जरिये ब्रैमप्टन स्थित एक पते पर भेजने के लिए कहा गया था। ’’

पीड़ित महिला को कहा गया कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने पीड़ित महिला का साथ दिया और जब डॉलर से भरा पैकेट लेने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा तो उसे गिफ्तार कर लिया गया।

जांच में पता चला कि इस अपराध में और लोग भी शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सारा धन बरामद करने के बाद महिला को सौंप दिया।

तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 10 जून को न्यूमार्केट स्थित ओंटारियो की अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब