लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के डेनवर में गोलीबारी में अधिकारी, संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 08:40 IST

Open in App

अरवाडा (अमेरिका), 22 जून (एपी) अमेरिका के डेनवर उपनगर के अरवाडा में एक बंदूकधारी ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस की गोली लगने से संदिग्ध की भी मौत हो गयी और घायल व्यक्ति ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

पुलिस उप प्रमुख एड ब्रैडी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोमवार दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर एक अधिकारी को फोन पर सूचना मिली थी जिसमें अरवाडा शहर में एक पुस्तकालय के पास संदेहास्पद घटना का अंदेशा जताया गया था। इसके करीब 15 मिनट बाद पुलिस को गोली चलने और एक अधिकारी को गोली लगने की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गोली से घायल हुए अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। हमलावर भी पुलिस की गोली लगने से मारा गया है।

अधिकारियों ने घटना का तत्काल ब्यौरा नहीं दिया और अभी किसी की पहचान उजागर नहीं की गयी है। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों के होने की बात कही थी। घटना शहर के व्यस्त इलाके ओल्ड टाउन अरवाडा में हुई जहां दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान हैं। यह स्थान ऐतिहासिक स्थानों की राष्ट्रीय सूची में भी दर्ज है।

अरवाडा के मेयर मार्क विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारे पुलिस विभाग के लिए यह बेहद दुखद दिन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब