लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बारूद जलाने के बाद तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 08:32 IST

Open in App

नॉर्थ यूटिका (अमेरिका), आठ मई (एपी) अमेरिका के इलिनॉइस राज्य में एक सरकारी उद्यान के समीप ‘‘काला पाउडर ’’ (बारूद) जलाकर विस्फोट करने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को ‘स्टार्व्ड रॉक स्टेट पार्क’ के पास एक इलाके में बुलाया गया जहां उन्हें तीन लोग मृत मिले। घटना में इस्तेमाल काला पाउडर गन पाउडर (बारूद) था और इसका इस्तेमाल पटाखे बनाने में भी किया जा सकता है।

लासाल काउंटी के कोरोनर रिच प्लोच ने कहा, ‘‘इलिनॉइस पुलिस की मदद से केन काउंटी के बम निरोधक दस्ते और एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) ने यह पता लगाया कि ये लोग नदी तट के समीप एक इलाके में काले पाउडर जैसा पदार्थ जला रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोट में आयी चोटों के कारण तीनों की मौत हुई। मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा