इलिनॉय में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
By भाषा | Updated: December 27, 2020 09:02 IST2020-12-27T09:02:15+5:302020-12-27T09:02:15+5:30

इलिनॉय में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
रॉकफोर्ड (अमेरिका), 27 दिसंबर (एपी) इलिनॉय स्थित एक बॉलिंग एली में शनिवार रात को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
रॉकफोर्ड पुलिस के प्रमुख डैन ओ शिया ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बारे में या पीड़ितों के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी अधिकारी ने गोली नहीं चलाई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।