लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में तीन खदान कर्मियों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 21, 2021 17:15 IST

Open in App

क्वेटा, 21 नवंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत स्थित एक कोयला खदान के पास अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने रविवार को गोलीबारी की, जिसमें तीन खनिकों की मौत हो गई।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हथियारबंद लोगों ने हरनाई जिले में शराग के सुदूर क्षेत्र स्थित एक कोयला खदान के पास तीन श्रमिकों पर गोलियां चलाईं और फिर पहाड़ी क्षेत्र में भाग गए। शवों को पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए क्वेटा लाया जा रहा है।’’

बलूचिस्तान कोल माइन्स वर्कर्स फेडरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि तीनों खदान कर्मी प्रांत के निवासी नहीं थे।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस साल जनवरी में, सुदूर माछ कोल फील्ड से 11 कोयला खनिकों का अपहरण कर लिया गया था और उन्हें मार दिया गया था। इस घटना की व्यापक निंदा हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक