संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग की रिपोर्ट का दावा- Coronavirus के कारण स्थिति खराब होने पर हो सकती है 33 लाख लोगों की मौत
By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:19 IST2020-04-17T21:19:14+5:302020-04-17T21:19:14+5:30
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग की एक रिपोर्ट अफ्रीका के लिए जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोरोना वायरस के खिलाफ यहां लड़ाई नहीं लड़ी गई तो इस महामारी की वजह से 33 लाख लोगों की जान जा सकती है और 120 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं।

120 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जोहानिसबर्ग: अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग की एक रिपोर्ट में, अफ्रीका में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से तीन लाख लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है।
यह आंकड़ा जारी करते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि सामान्य स्थिति में तीन लाख लोगों की मौत हो सकती है और अगर हालात खराब हुए और वायरस को रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया गया तो अफ्रीका में 33 लाख लोगों की जान जा सकती है और 120 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं।
इम्पेरियल कॉलेज लंदन के मॉडल के आधार पर गणना करते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महाद्वीप पर अगर सामाजिक दूरी का पालन अच्छी तरह किया जाए और हालात ठीक रहते हैं तो भी 12.2 करोड़ से ज्यादा लोग लोग संक्रमित हो सकते हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि अफ्रीका की कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली के लिए यह काफी मुश्किल होगा। अफ्रीका में 18,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीका में यूरोप के कई सप्ताह बाद संक्रमण के मामले आए हैं और संख्या में बढ़ोतरी भी उसी स्तर पर है।