शिकागो में थाने के बाहर हुई गोलीबारी में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:25 IST2021-07-07T19:25:12+5:302021-07-07T19:25:12+5:30

Three law enforcement officers injured in shooting outside police station in Chicago | शिकागो में थाने के बाहर हुई गोलीबारी में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल

शिकागो में थाने के बाहर हुई गोलीबारी में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल

शिकागो, सात जुलाई (एपी) अमेरिका के शिकागो में बुधवार सुबह एक थाने के बाहर हुई गोलीबारी में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए।

'शिकागो ट्रिब्यून' और 'शिकागो सन-टाइम्स' की खबरों में अधिकारियों के हवाले कहा गया है कि घटना सुबह करीब छह बजे मोर्गन पार्क में थाने के निकट हुई। इस दौरान तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

शिकागो पुलिस ने तत्काल इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और कहा कि संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three law enforcement officers injured in shooting outside police station in Chicago

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे