लाइव न्यूज़ :

शिया समुदाय के सदस्यों पर हमले के लिये जिम्मेदार लश्कर-ए-झांगवी के तीन आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:54 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 13 अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के सदस्यों पर हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर-ए-झांगवी के तीन आतंकवादियों को देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मार गिराया।

लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) के आतंकवादी पिछले अगस्त में लाहौर से लगभग 260 किलोमीटर दूर बहावलनगर में मुहर्रम के जुलूस पर हुए हमले में शामिल थे, जिसमें दो लोग मारे गए थे और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने बहावलनगर में मुहर्रम की 10 तारीख को जुलूस पर हुए हमले में शामिल एलईजे के आतंकवादी उमर द्राज को गिरफ्तार किया है।

सीटीडी की एक टीम मंगलवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पाकपट्टन के मोजाकलय पठान जिले में आग्नेयास्त्रों और हथगोले बरामद करने के लिए ले गई, जिसे द्राज ने उस इलाके में फेंक दिया था।

सीटीडी ने कहा, ''जैसे ही सीटीडी टीम ने दो हथगोले, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, आतंकवादी उमर द्राज के आग्नेयास्त्रों से लैस अज्ञात साथियों ने टीम पर घात लगाकर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी तथा द्राज को अपने साथ ले गए।''

सीटीडी ने कहा, ''टीम ने कवर लिया और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी रुकी तो उमर द्राज और उसके दो साथी मृत पाए गए। हालांकि उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।''

घटनास्थल से दो हथगोले, दो पिस्तौल, एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

एलईजे एक सुन्नी आतंकवादी समूह है, जिसने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के खिलाफ कई घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है। इनमें 2013 में क्वेटा में हुआ विस्फोट भी शामिल हैं, जिसमें 200 से अधिक हजारा शिया मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना