लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में बाजार में गोलीबारी, महिला और उसके पोते को गोली मारने के बाद शख्स ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 11, 2021 12:04 IST

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने महिला और उसके पोते को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के एक सुपरमार्केट में गोलीबारीमहिला और उसके एक साल के पोते को गोली मारकर शख्स ने आत्महत्या कर ली इस घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है

रॉयल पाम बीच (अमेरिका): अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एक सुपरमार्केट में एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले एक महिला और उसके एक साल के पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गयी। यह घटना एक मॉल में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 11 बजे हुई। यहां पर कई छोटी दुकानें और रेस्त्रां हैं।

अधिकारियों ने शुरुआत में कहा कि हमलावर और मृतक एक-दूसरे को संभवत: जानते थे। बाद में पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध और पीड़ितों के बीच किसी संबंध का पता नहीं चला है और न ही इस घटना के पीछे के मकसद का पता चला है। अभी जांच चल रही है।

शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध की पहचान रॉयल पाम बीच निवासी 55 वर्षीय टिमोथी जे. वॉल के रूप में की है। घटना में मारी गयी महिला और उसके पोते के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे।

एक प्रत्यक्षदर्शी जुआन गार्डिया ने पाम बीच पोस्ट को बताया, ‘‘मैंने सुना, वे गोली चल रहे हैं। मॉल में काम करने वाली एक महिला ने कहा - भागो, गोलियां चल रही हैं। मैं डर गया। यह दुखद है क्योंकि सबकुछ अचानक हुआ। हर कोई भाग रहा था, कुछ कर्मचारी रो रहे थे।’’

शेरिफ कार्यालय ने कहा कि सुपरमार्केट शनिवार तक बंद रहेगा। रॉयल पाम बीच में मध्यम वर्ग के करीब 40,000 लोग रहते हैं और यह पाम बीच शहर से 24 किलोमीटर दूर स्थित है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा