लाइव न्यूज़ :

युगांडा की राजधानी कंपाला में विस्फोट की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 09:50 IST

Open in App

कंपाला, 17 नवंबर (एपी) युगांडा की राजधानी कंपाला में मंगलवार को दो विस्फोट हुए जिसमें कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसे सरकार विरोधी चरमपंथियों द्वारा समन्वित हमला बताया है।

पुलिस ने बताया कि विस्फोटों में तीन आत्मघाती हमलावर भी मारे गए। विस्फोट से कंपाला में अफरा तफरी मच गई।

पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनान्गा ने कहा, ‘‘बम हमले, खासकर आत्मघाती हमलावरों से हमले का खतरा अब भी बना हुआ है।’’ चरमपंथी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने वाली साइट के अनुसार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।

दोनों विस्फोट तीन मिनट के भीतर हुए। दोनों को विस्फोटक ले जा रहे हमलावरों ने अंजाम दिया। एनान्गा ने कहा कि तीसरे लक्ष्य पर संभावित हमले को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का पीछा किया और उसे मार गिराया। हताहतों में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

एनान्गा ने संवाददाताओं से कहा कि रेफरल अस्पताल में कम से कम 33 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में लोग हमले के बाद शहर छोड़ते दिखे। अमेरिकी दूतावास ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इन हमलों की ‘‘कड़े शब्दों में’’ निंदा की।

अमेरिकी दूतावास ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘‘युगांडा के लोगों के लिए अमेरिका का समर्थन अटूट है क्योंकि हम एक सुरक्षित, लोकतांत्रिक और समृद्ध युगांडा के अपने साझा लक्ष्य की दिशा में काम करते हैं।’’

युगांडा के अधिकारी हाल के सप्ताहों में सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मद्देनजर सतर्कता बरतने का आग्रह कर रहे हैं। कंपाला के उपनगरीय इलाके में 23 अक्टूबर को एक रेस्तरां में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार दो दिन बाद एक यात्री बस में हुए विस्फोट में केवल आत्मघाती हमलावर मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना