अर्कांसस में एक अधिकारी पर चाकू से हमले के बाद तीन लोगों की मौत: पुलिस

By भाषा | Updated: October 18, 2021 00:30 IST2021-10-18T00:30:01+5:302021-10-18T00:30:01+5:30

Three killed after knife attack on officer in Arkansas: Police | अर्कांसस में एक अधिकारी पर चाकू से हमले के बाद तीन लोगों की मौत: पुलिस

अर्कांसस में एक अधिकारी पर चाकू से हमले के बाद तीन लोगों की मौत: पुलिस

फोर्ट स्मिथ (अमेरिका), 17 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी ने चाकू के हमले से अपना बचाव करते हुए अपने हथियार से गोलियां चलायीं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि लोगों की मौत कैसे हुई और फोर्ट स्मिथ के पुलिस अधिकारी ने अपनी पिस्तौल से गोलियां क्यों चलायी। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि मरने वाले लोगों में से किसी को अधिकारी की गोली लगी या फिर उन्हें छुरा घोंपा गया था।

यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 160 मील (260 किलोमीटर) उत्तर पश्चिम में स्थित फोर्ट स्मिथ में रविवार सुबह लगभग 6:15 बजे हुई।

फोर्ट स्मिथ पुलिस विभाग के प्रवक्ता एरिक मिशेल ने कहा कि अधिकारी घायल हो गया और रविवार सुबह उनकी सर्जरी हुई।

विभाग ने अर्कांसस राज्य पुलिस को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। अर्कांसस पुलिस के प्रवक्ता बिल सैडलर ने कहा कि वह तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दे सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three killed after knife attack on officer in Arkansas: Police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे