लाइव न्यूज़ :

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

By भाषा | Updated: September 16, 2021 10:44 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 16 सितंबर चीन के दक्षिणपश्चिमी सिचुआन प्रांत में बृहस्पतिवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 33 मिनट पर लक्सियन काउंटी में आया और उसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 29.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.34 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा।

भूकंप के बाद लुझोउ शहर में करीब 3,000 लोगों को बचाव प्रयासों में लगाया गया। काउंटी के फुजी शहर के एक गांव में निवासियों के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं।

सिचुआन प्रांत में 2008 में आठ तीव्रता के भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा