लाइव न्यूज़ :

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:13 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 16 सितंबर चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बृहस्पतिवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए।

सिचुआन के भूकंप राहत मुख्यालयों ने, चीन के चार स्तरीय भूकंप आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली में दूसरी नंबर की (लेबल-2) प्रतिक्रिया दी है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 33 मिनट पर लक्सियन काउंटी में आया और उसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया ,जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि भूकंप के बाद 6,900 से अधिक प्रभावित लोगों को अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है और 10,000 से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में भेजा गया है। भूकंप इतना तेज था कि इससे 730 से अधिक मकान गिर गए और 7,290 क्षतिग्रस्त हो गए। भूकंप प्रशासन ने आपदा राहत कार्य के लिए एक दल भेजा है।

आस-पास की अग्निशमन और बचाव ब्रिगेड के कुल 890 कमांडर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं, जबकि 4,600 बचावकर्मियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि भूकंप से प्रभावित जियामिंग शहर में ढहे मकानों और दीवारों का मलबा बिखरा है।

शहर के अधिकांश घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फूजी में भारी बारिश के बीच, बचावकर्मी घर-घर जा रहे थे और क्षतिग्रस्त घरों में लोगों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें अस्थायी शिविरों में ले जा रहे हैं।

भूकंप से कुछ दूरसंचार स्टेशन और केबल क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लुझोउ उच्च गति रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

सभी कोयला खदानों को भूमिगत कार्यों को रोकने और खनिकों को खदानों से निकालने का आदेश दिया गया है।

सिचुआन भूकंप प्रशासन के उप प्रमुख झांग झिवेई ने कहा कि भूकंप हुआयिंग पर्वत क्षेत्र के आसपास आया। सिचुआन प्रांत में 2008 में आठ तीव्रता के भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना