लाइव न्यूज़ :

सैन डिएगो के पास नौका पलटने से तीन लोगों की मौत, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: May 3, 2021 08:31 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), तीन मई (एपी) सैन डिएगो तट के पास एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और घायल हुए करीब 27 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस नौका का इस्तेमाल संभवत: मानव तस्करी के लिए किया जा रहा था।

सैन डिएगो दमकल-बचाव विभाग ने बताया कि प्वाइंट लोमा प्रायद्वीप के पास पोत पलटने की रविवार पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे सूचना मिलने के बाद स्थानीय जीवन रक्षक, अमेरिकी तट रक्षक और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में लग गईं।

विभाग के प्रवक्ता जोसे यसी ने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 27 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बात की आशंका है कि लोगों के समूह को एक छोटी मोटर चालित एवं लकड़ी की नौका से मेक्सिको से अमेरिका लाया जा रहा था। तस्कर इस प्रकार की नौकाओं का इस्तेमाल मेक्सिको से अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका लाने के लिए करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक