लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कैरोलिना में तूफान से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:36 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 16 फरवरी (एपी) उत्तरी कैरोलिना की ब्रैंसविक काउंटी में तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खबरों के अनुसार, तूफान ग्राइसेटाउन के निकट दक्षिण-पूर्वी ब्रैंसविक काउंटी में मध्य रात्रि के ठीक बाद आया । इससे कई मकान नष्ट हो गये, बिजली के तार टूट गए, कई घरों में बिजली गुल हो गई और पेड़ उखड़ गये।

ब्रैंसविक काउंटी के शेरिफ जॉन इंग्राम ने मंगलवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह कुछ ऐसा था जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। बहुत अधिक विनाश....। इससे उबरने की प्रक्रिया लंबी होने जा रही है।’’

ब्रैंसविक काउंटी आपात प्रबंधन ने कहा कि लोग घरों में फंस गए हैं।

इंग्राम ने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है और दिन में तलाशी अभियान को और तेज किया जायेगा।

विलमिंगटन दमकल विभाग ने ट्वीट किया कि तूफान के बाद लापता हुए लोगों की तलाश करने में मदद के लिए टीमों को भेजा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला