लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में इस साल अब तक तीन पत्रकारों की हत्या हुई

By भाषा | Updated: June 18, 2021 08:48 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 18 जून (एपी) दक्षिणी मेक्सिको में रिपोर्टर गुस्तावो सानचेज काब्रेरा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और पश्चिमी मेक्सिको सिटी में एक अन्य पत्रकार की हत्या कर दी गयी। इन घटनाओं के साथ देश में इस साल अब तक मारे गये पत्रकारों की संख्या तीन हो गयी है। इसके अलावा दो अन्य रिपोर्टर लापता हैं। दक्षिणी मेक्सिको में अभियोजकों ने इस बारे में बताया।

दक्षिणी राज्य ओक्साका में अभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि सानचेज काब्रेरा किसी गांव में सड़क पर अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोली चला दी। अन्य व्यक्ति की हालत के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है। घटना ओक्साका में समुद्र से सटे क्षेत्र में हुई। स्थानीय मीडिया और प्रेस समूह ने कहा कि सानचेज काब्रेरा ने हाल के महीनों में धमकियां मिलने और हमलों की शिकायत की थी।

मेक्सिको सिटी की सीमा से लगते मेक्सिको राज्य में अभियोजनकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी बताया कि बुधवार रात को राजधानी के पश्चिम में मेटापेक शहर में एनरिक गार्सिया की हत्या कर दी गयी। गार्सिया एक पत्रकार के तौर पर काम करते थे लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि घटना वाले दिन वह ऐप आधारित कैब कंपनी के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। कार्यालय ने बताया कि लूटपाट के कारण संभवत: उनकी हत्या की गयी है।

हिंसा प्रभावित उत्तरी सीमाई राज्य सोनोरा से इस साल कम से कम दो पत्रकार लापता हुए हैं। मई में सोनोरा में एक पत्रकार बेंजामिन मोराल्स हर्नानदेज की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। वह नोटिसियास जोनोइदाग नाम से एक सामुदायिक समाचार वेबसाइट चलाते थे। उनके परिवार ने उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी और बाद में गोलियों से छलनी उनका शव राजमार्ग पर मिला था। प्रेस समूह ने बताया कि 2020 में नौ पत्रकारों की हत्या हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा