लाइव न्यूज़ :

‘एएपीआई विक्ट्री एलायंस’ के थिंक टैंक में तीन भारतीय-अमेरिकी विशेषज्ञ शामिल

By भाषा | Updated: July 9, 2021 11:06 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ जुलाई ‘एएपीआई विक्ट्री एलायंस’ के थिंक टैंक सलाहकार बोर्ड में विभिन्न क्षेत्रों के तीन भारतीय अमेरिकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

ये तीन विशेषज्ञ मनीष बापना, पवन ढींगरा और सांगे मिश्रा हैं। बापना विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) के अंतरिम अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और ढींगरा एमहर्स्ट कॉलेज में अमेरिकी अध्ययन विभाग तथा मानव विज्ञान/समाजशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं। वहीं, मिश्रा ड्रू विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

एएपीआई (अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन-ओरिजिन) विक्ट्री एलायंस ने एक बयान में कहा कि ये सलाहकार बोर्ड के सदस्य आव्रजन से लेकर पुस्तकालय विज्ञान.. मीडिया अध्ययन से लेकर जलवायु परिवर्तन तक विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं। जो अपने समुदायों के लिए इस थिंक टैंक के मिशन तथा लक्ष्य को आकार देने में मदद करने को लेकर उत्साहित हैं।

‘एएपीआई विक्ट्री एलायंस’ के प्रमुख डॉ. तूंग न्गूयेन ने बताया कि नया सलाहकार बोर्ड एएपीआई थिंक टैंक के मिशन को आकार देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये नेता अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं और एएपीआई समुदाय को लाभ पहुंचाने वाले नीतिगत लक्ष्यों तथा मुद्दों को आकार देने में वर्षों का अनुभव रखते हैं.... हम सलाहकार बोर्ड के नए सदस्यों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं ..ताकि एक साहसिक एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके, जो एएपीआई समुदाय को समानता की ओर ले जाता है..एएपीआई आज और हर दिन मायने रखता है। हमारे समुदाय और हमारी रणनीतिक प्राथमिकताएं राष्ट्रीय एजेंडे को आकार देने में मदद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की