लाइव न्यूज़ :

माली में विस्फोट में फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 08:55 IST

Open in App

पेरिस, 29 दिसम्बर (एपी) माली में हुए एक आईईडी विस्फोट में फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत हो गई।

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, माली के मध्य मोप्ती प्रांत के होम्बोरी क्षेत्र में सैनिक एक सैन्य अभियान में भाग ले रहे थे, जो अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लड़ने के एक बड़े मिशन का हिस्सा है।

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया कि सैनिक उस इलाके में कार्यरत थे, ‘‘ जहां आतंकवादी संगठन नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पहुंचा रहे हैं।’’

पार्ली ने बताया कि वे माली को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में धीरे-धीरे सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक मिशन में शामिल थे।

रक्षा मंत्रालय ने इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी।

‘ऑपरेशन बरखाने’ के तहत चरमपंथी समूहों से लड़ने में मदद के लिए फ्रांस के 5,000 से अधिक सैनिक पश्चिम अफ्रीका में तैनात हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला