लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ओहायो में बार के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:22 IST

Open in App

यंग्सटाउन (अमेरिका), 23 मई (एपी) अमेरिका के ओहायो राज्य के यंग्सटाउन में एक बार के बाहर रविवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया।

यंग्सटाउन पुलिस विभाग के प्रमुख कार्ल डेविस ने बताया कि ‘टार्च क्लब बार एंड ग्रिल’ वाले क्षेत्र में घटना के बाद रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस अधिकारी पहुंचे।

डेविस ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक की स्थिति गंभीर है।

डेविस ने कहा कि बार के भीतर गोलीबारी नहीं हुई, लेकिन उन्हें लगता है कि घटना की शुरुआत वहीं से हुई थी।

घटना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया और बड़ी संख्या में वहां लोगों के जमा होने के कारण दूसरे अधिकारियों को भी बुलाया गया।

पुलिस बार के पास गोलीबारी के घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से यह घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यंग्सटाउन के मेयर जेमियल टीटो ब्राउन ने घटना को दुखद बताते हुए शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब