अमेरिका के ओहायो में बार के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:18 IST2021-05-23T20:18:49+5:302021-05-23T20:18:49+5:30

अमेरिका के ओहायो में बार के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
यंग्सटाउन (अमेरिका), 23 मई (एपी) अमेरिका के ओहायो राज्य के यंग्सटाउन में एक बार के बाहर रविवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया।
यंग्सटाउन में क्लब बार एंड एंप में घटना के बाद रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस अधिकारी पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है लेकिन कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में अभी ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।