लाइव न्यूज़ :

दक्षिणपूर्वी ईरान में संघर्ष में तीन की मौतः सांसद

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:03 IST

Open in App

तेहरान, 24 फरवरी (एपी) पाकिस्तान की सीमा के पास ईरान के सरावान शहर में संघर्षों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी आईएलएनए ने यह खबर दी है।

सोमवार को ईंधन तस्करों ने सीमा पर गोलीबारी कर दी थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को गुस्साई भीड़ जिला गवर्नर के दफ्तर में घुस गई।

संसद में सरावान के प्रतिनिधि मलक फाज़ेली के हवाले से आईएलएनए ने मंगलवार को खबर दी, “ जहां तक मैं जानता हूं, अस्पताल ले जाते समय तीन लोगों की मौत हो गई।“

यह स्पष्ट नहीं है कि सभी तीन लोगों की मौत सरहद पर हुई गोलीबारी में हुई है या एक शख्स की जान जिला गवर्नर के दफ्तर में हुए हंगामे में गई है।

फाजेली ने कहा कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में अब शांति है।

सीमा की दूसरी तरफ पाकिस्तान में अधिकारियों ने भी जन हानि पर दुख जताया है और दोनों देशों की सरकार से इसकी जांच करने की गुजारिश की है।

बलूचिस्तान प्रांतीय असेम्बली के सदस्य सना उल्लाह बलूच ने एक स्थानीय टीवी से कहा कि उन्होंने लोगों की मौत के बारे में सुना है।

उन्होंने कहा, “ हमारे बेरोज़गार युवा बेरोजगारी की वजह से (ईरान) जाते हैं। वे वहां सिर्फ मजे करने नहीं जाते हैं।“

बलूच ने यह टिप्पणी प्रदर्शनकारियों के सरावान में एक थाने और गवर्नर दफ्तर में घुसने को लेकर की है।

उन्होंने कहा, “ पाकिस्तान और ईरान की सरकार को एक नीति बनानी चाहिए.. ताकि इन लोगों को गोली, लाठी और उत्पीड़न का सामना ना करना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला