लाइव न्यूज़ :

नाइजर में घातक हमले के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:30 IST

Open in App

डकार (सेनेगल), पांच जनवरी (एपी) नाइजर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में दो गांवों पर हमले में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद देश में तीन दिन राष्ट्रीय शोक रहेगा। सरकार ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति मोहम्मदु इस्सोफू द्वारा सोमवार को बुलाई गई एक आपात कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने एक बयान में कहा कि सरकार माली के साथ सीमा के पास हमलों के क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत कर रही है और वहां रहने वाले लोगों को सहायता प्रदान करेगी।

दो गांवों पर ये हमले उस दिन हुए जब नाइजर ने ऐलान किया था कि देश में राष्ट्रपति पद के दूसरे दौर के चुनाव 21 फरवरी को होंगे।

ये हमले शनिवार को तोचबांगो और जरौमदारेय गांवों पर हुए थे। नाइजर के प्रधानमंत्री ब्रिगी रफिनी ने रविवार को दोनों गांवों का दौरा किया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित तिल्लबेरी क्षेत्र के लोगों ने दो विद्रोही लड़ाकों को मार दिया था जिसके बाद शनिवार को दो गांवों पर हमला किया गया।

नाइजर और पड़ोसी बुर्किना फासो तथा माली चरमपंथी हिंसा से जूझ रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी है।

शनिवार को हुए हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ‘ग्रेटर सहारा’ क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट ने कुछ समय से हमले तेज़ कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?