लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के तीन कनाडाई ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ से सम्मानित

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:02 IST

Open in App

टोरंटो (कनाडा), 30 दिसंबर भारतीय मूल के तीन कनाडाई लोगों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि, समुदाय के प्रति समर्पण, एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में मदद करने और कनाडा तथा भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ से सम्मानित किया गया है।

कनाडा के गवर्नर जनरल की वेबसाइट पर बुधवार को जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. वैकुंटम अय्यर लक्ष्मणन, रियल एस्टेट कारोबारी बॉब सिंह ढिल्लों उर्फ नवजीत सिंह ढिल्लों और प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप मर्चेंट का नाम उन 135 लोगों की सूची में शुमार है, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ आज, कनाडा की गवर्नर जनरल, माननीय मैरी साइमन ने ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ से सम्मानित किए जाने वाले 135 लोगों के नाम की घोषणा की।’’

ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘कनाडा में भारतीय समुदाय के योगदान को ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ से मान्यता मिलने पर काफी खुशी हुई। वैकुंटम अय्यर लक्ष्मणन, बॉब सिंह ढिल्लों और डॉ. प्रदीप मर्चेंट को बधाई।’’

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।’’ इसकी शुरुआत 1967 में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?