लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में हत्या के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाइयों को दोषी करार दिया गया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:26 IST

Open in App

लंदन, 14 मार्च ब्रिटेन की एक अदालत ने लंदन में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किये जाने के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाइयों समेत चार लोगों को दोषी करार दिया है।

दक्षिण लंदन की एक अदालत ने पश्चिमी लंदन के एक्टन इलाके में सितंबर 2019 में ओसवेल्डो डि करवाल्हो की हत्या के मामले में सुनवाई के बाद कमल सोहल (23), सुखमिंदर सोहल (25) और माइकल सोहल (28) को दोषी करार दिया।

अदालत ने इन्हें पिछले महीने दोषी करार दिया था। हालांकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रहने के चलते इस मामले की रिपोर्टिंग पर पाबंदियां लगी हुई थीं।

अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में एंटोइन जॉर्ज (24) को भी दोषी करार दिया जबकि पांचवें आरोपी करीम आजाब (25) को निर्दोष पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी