लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन अफगान आतंकवादी मारे गये

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:53 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, आठ अगस्त पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में रविवार को तीन अफगान अजांकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मारे गये आतंकवादी, प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और जमात उल अहरार (जेयूए) के थे।

आतंकवाद रोधी विभाग ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘आज पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को इस बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन टीटीपी/जेयूए के सदस्य लाहौर से करीब 70 किमी दूर फिरोजवाला के गुलशन बाबर आबादी स्थित एक किराये के मकान में उपस्थित हैं तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों (पुलिस, सेना), शिया समुदाय, संवेदनशील प्रतिष्ठानों और हस्तियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। ’’

बयान में कहा गया है कि विभाग की टीम ने रविवार को वहां छापा मारा, जिस दौरान मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब