लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बावजूद लाहौर में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों लोग

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:43 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, पांच नवंबर पाकिस्तान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बावजूद धार्मिक नेताओं के बढ़ते दबाव के चलते तबलीगी जमात के सदस्यों को शुक्रवार से लाहौर में तीन दिवसीय सभा का आयोजन करने की अनुमति दे दी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने बृहस्पतिवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ''सरकार ने तबलीगी जमात को रायविंड में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है। इस कार्यक्रम में 54 हजार अनुयायी हिस्सा ले सकते हैं।''

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार से शुरू होने जा रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से लोगों की आमद शुरू हो गई है। इस धार्मिक सभा में दूसरे देशों के लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई है।

पाकिस्तान में अब तक 3.3 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 6,893 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में लाहौर में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिये तबलीगी जमात के सदस्यों की काफी आलोचना हुई थी। मार्च की शुरुआत में रायविंड मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में तबलीगी जमात के लगभग 80,000 सदस्यों ने शिरकत की थी। यहां से काफी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए थे।

शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति देने के लिये सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना हो रही है।

पीपीपी पंजाब के वरिष्ठ नेता उस्मान मलिक ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''एक ओर हम बाजारों और शैक्षिक संस्थानों में कई पाबंदियां लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम वायरस फैलाने के लिये हजारों जमातियों को एक स्थान पर जमा होने की अनुमति दे रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब