लाइव न्यूज़ :

हजारों लोग अफगानिस्तान से निकलने की जद्दोजेहद में

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:23 IST

Open in App

काबुल, 16 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में पश्चिम समर्थित सरकार को तालिबान द्वारा उखाड़ फेंके जाने के बाद देश से निकलने की जद्दोजेहद में सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर हजारों लोगों की भीड़ नजर आयी और वे विमान में चढ़ने के लिए आपाधापी करते नजर आये।

अमेरिकी सैनिकों ने देश से निकलने की अफरा-तफरी की स्थिति को संभालने के क्रम में चेतावनी स्वरूप गोलियां चलायीं।

राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से चले जाने के बाद रविवार को राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया और इसी के साथ दो दशक के उस अभियान का आश्चर्यजनक अंत हो गया जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगियों ने देश को बदलने की कोशिश की थी।

देश के पश्चिम प्रशिक्षित सुरक्षाबलों ने आक्रामक तालिबान लड़ाकों के सामने घुटने टेक दिये । इन तालिबान लड़ाकों ने इस महीने के आखिर तक अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी से पहले ही पूरे देश पर अपना वर्चस्व कायम कर लिया।

राजधानी में तनाव का माहौल है, ज्यादातर लोग अपने घरों में छिप गये है और बड़े बड़े चौराहों पर तालिबान लड़ाके तैनात हैं। छिट-पुट लूटपाट एवं हथियारबंद लोगों द्वारा लोगों के द्वारों पर दस्तक देने की भी खबर हैं। भयावह शांति के बीच सड़क़ों पर कम यातायात नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों में से एक पर तालिबान लड़ाके वाहनों की तलाशी करते हुए नजर आये।

कई लोग अराजकता से डरे हुए हैं क्योंकि तालिबान ने हजारों कैदियों को रिहा कर दिया था । उन्हें उस नृशंस शासन की यादें डरा रही है तब तालिबान सत्ता में था।

काबुल निवासी वहीदुल्लाह कादिरी ने कहा कि दशकों की लड़ाई में अपने दो भाइयों एवं एक अन्य रिश्तेदार को गंवाने के बाद अब वे शांति की आस लगाये हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने त्रासदियों एवं लड़ाई के सिवा और कुछ देखा ही नहीं, इसलिए हम हमेशा स्थायी शांति की उम्मीद लगाये रखते है।’’

हजारों अन्य लोगों को शांति लौटने का कोई भरोसा नहीं है और वे देश से निकल जाने के लिए काबुल हवाई अड्डा पहुंच गये। सोशल मीडिया पर आये विभिन्न वीडियो में हवाई अड्डे पर सैकड़ों लोग हवाई अड्डे पर नजर आये और अमेरिका सैनिकों ने चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की। एक वीडियो में भीड़ के विमान में चढ़ने की कोशिश में लोग आपाधापी करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सैकड़ों लोग सड़कों पर दौड़ते दिख रहे हैं जब अमेरिकी सैनिकों ने चेतावनी के लिए हवा में गोलियां दागी।

अमेरिकी दूतावास को खाली करा लिया गया है और अमेरिकी ध्वज को उतार लिया गया है। राजनयिकों को हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य पश्चिमी देशों ने भी अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और कर्मचारियों और नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं।

अफगानिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सुबह एक सलाह जारी कर कहा कि हवाई अड्डे के "असैन्य हिस्से" को "अगली सूचना तक बंद कर दिया गया" और कहा कि सेना ने हवाई क्षेत्र को नियंत्रण में ले लिया है।

देश पर कब्जा करने की तालिबान की चढ़ाई की तेजी से अमेरिकी अधिकारी भी हक्का-बक्का हैं। नाममात्र के विरोध के बीच काबुल में तालिबान लड़ाकों के घुसने से पहले अमेरिकी सेना का आकलन था कि उसे (तालिबान को) राजधानी पर काबिज होने में महीनों लग सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला