लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन में ट्रंप के समर्थन में हजारों लोगों ने की रैलियां

By भाषा | Updated: December 13, 2020 09:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 दिसंबर (एपी) अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों के समर्थन में हजारों लोगों ने वाशिंगटन में रैलियां कीं। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने जीत हासिल की है।

न्यूयॉर्क के वेस्ट प्वाइंट में थलसेना-नौसेना के बीच फुटबाल मैच देखने के लिए जा रहे ट्रंप का मरीन वन हेलीकॉप्टर एक रैली के ऊपर से गुजरा, जिसके देखकर उनके समर्थक उत्साहित हो गए।

इन रैलियां में ट्रंप के अधिकतर समर्थकों ने मास्क नहीं पहना था। ऐसा माना जा रहा है कि बाइडन को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर औपचारिक रूप से निर्वाचित करने के लिए ‘इलेक्ट्रॉरल कॉलेज’ की बैठक से मात्र दो दिन पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए ये रैलियां की जा रही हैं।

ट्रंप का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त होगा, लेकिन उन्होंने हाल में हुए चुनाव में बाइडन से हार स्वीकार नहीं की है और चुनाव में ‘‘धोखाधड़ी के निराधार’’ आरोप लगाए हैं, जिन्हें विभिन्न अदालतों ने खारिज कर दिया है।

ट्रंप ने रैलियों को लेकर हैरानी जताते हुए शनिवार सुबह कहा, ‘‘वाह, धोखाधड़ी को रोकने के लिए वाशिंगटन (डी.सी.) में हजारों लोग एकत्र हो रहे हैं। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन मैं उनसे मुलाकात करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल