लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में दो हफ्ते तक चले योगाथन में शामिल हुए हजारों लोग

By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच फरवरी अमेरिका में एक हिंदू संगठन की ओर से आयोजित वार्षिक सूर्य नमस्कार योगाथन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य तंदुरूस्त शरीर, स्वस्थ मन और मस्तिष्क की प्राप्ति की दिशा में योग और इससे होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) ने 43 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया और इसमें मेयर, कांग्रेस सदस्य, सीनेटर, राज्यों के गर्वनर सहित अनेक अधिकारी शामिल हुए।

पखवाड़े भर तक चले ‘हेल्थ फॉर ह्यूमेनिटी योगाथन’ जिसे सूर्य नमस्कार योजना (एसएनवाई) भी कहते हैं, का समापान 31 जनवरी को हुआ।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी सीनेटर शैरोड ब्राउन ने स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए एचएसएस को बधाई दी। वहीं, न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने सूर्य नमस्कार करने के लिए न्यूयार्क वासियों को एकजुट करने के प्रयास की सराहना की।

एचएसएस एसवाईएन के राष्ट्रीय समन्वयक अजय जोशी ने कहा, ‘‘हेल्थ फॉर ह्यूमेनिटी योगाथन के एक और सफल वर्ष का समापन हुआ, इस पर हमें प्रसन्नता और गर्व है।’’

शिकागो के मेयर ने 16 से 31 जनवरी को ‘‘हेल्थ फॉर ह्यूमेनिटी डेज’’ घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला