लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से निर्वासित होने के खतरे का सामना कर रही बुजुर्ग सिख महिला के समर्थन में आए हजारों लोग

By भाषा | Updated: November 15, 2020 21:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 नवंबर ब्रिटेन में करीब 10 साल से रह रहीं और यहीं अपना घर बना चुकीं एक बुजुर्ग सिख विधवा महिला को जबरन भारत नहीं भेजने के लिए ऑनलाइन याचिका शुरू की गई है जिस पर अब तक करीब 62 हजार लोग दस्तखत कर चुके हैं।

गुरमीत कौर सहोता (75) वर्ष 2009 में ब्रिटेन आई थीं और वेस्ट मिडलैंड के स्मेथविक में तब से रह रही हैं। कानूनी तौर पर वह बिना दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी किए देश में रहने वाली प्रवासी हैं और आव्रजन नियमों के तहत उनके भारत वापस भेजे जाने के आसार हैं, भले ही वहां उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं है। भारत में कोई नहीं होने के तथ्य ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्मेथविक का स्थानीय समुदाय उनके समर्थन में आया।

ब्रिटेन के गृह विभाग और ब्रिटिश संसद को संबोधित ‘चेंज डॉट ओरआजी’ पर शुरू ऑनलाइन याचिका में कहा गया, ‘‘ गुरमीत का ब्रिटेन में कोई परिवार नहीं है न ही पंजाब में कोई परिवार है, इसलिए स्मेथविक के सिख समुदाय ने उन्हें अंगीकार किया है। गुरमीत ने ब्रिटेन में रहने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे यह तथ्य जानते हुए अस्वीकार कर दिया गया कि भारत (पंजाब) में उनका कोई परिवार नहीं है। ’’

दुभाषिये के जरिये सहोता ने ‘बर्मिंघम लाइव’ से कहा कि अगर उन्हें भारत वापस जाना पड़ा तो उनके लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि वहां उनका कोई परिवार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां वापस जाकर अकेले रहने पर अकेलापन और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर भयभीत हूं। स्मेथविक मेरा असली घर है, यह वह स्थान है जहां मैं समुदाय के लिए काम करती हूं। यह वह स्थान है जिसे मैं जानती हूं और जहां के लोगों को प्यार करती हूं और वे मेरे परिवार के सदस्य बन गए हैं।’’

इस बीच, गृह विभाग को उद्धृत करते हुए कहा गया है उसने सहोता को सूचित किया है कि वह कैसे कानूनी तौर पर ब्रिटेन में रहने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक