लाइव न्यूज़ :

रूस में हजारों लोगों ने प्रदर्शन कर नवलनी को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:58 IST

Open in App

मॉस्को, 31 जनवरी (एपी) रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को हजारों लोग विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। इस प्रदर्शन से क्रेमलिन परेशान है और पुलिस ने 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रशासन प्रदर्शन से निपटने की जी-तोड़ कोशिश कर रहा है। पिछले सप्ताहांत देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ साल में यह सबसे बड़ा एवं व्यापक प्रदर्शन है।

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवलनी को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी ने खुद को नर्व एजेंट जहर दिए जाने के बाद जर्मनी में पांच महीने गुजारे थे। उन्होंने खुद पर हुए विष हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार बताया था।

रूस के अधिकारी इन आरोपों का खंडन करते रहे हैं।

गिरफ्तारियों पर नजर रखनेवाले संगठन ओवीडी इन्फो के अनुसार पुलिस ने विभिन्न शहरों में अब तक 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

मॉस्को में कई अभूतपूर्व सुरक्षा कदम उठाए गए हैं और क्रेमलिन के पास सबवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, बसों का मार्ग बदल दिया गया है। रेस्तराओं तथा स्टोर आदि को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

नवलनी की टीम ने शुरू में मॉस्को के लुबयांका स्क्वायर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था जहां संघीय सुरक्षा सेवा का मुख्यालय है। पुलिस ने जब इस स्थान पर सुरक्षा घेरा लगा दिया तब उससे एक मील की दूरी पर प्रदर्शन स्थानांतरित कर दिया गया। वहां भी पुलिस तैनात कर दी गई जहां कम से कम 100 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना