लाइव न्यूज़ :

अफगान महिलाओं के समर्थन में इटली में हजारों लोगों ने किए प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 26, 2021 09:01 IST

Open in App

रोम, 26 सितंबर (एपी) इटली के अनेक शहरों में हजारों लोगों ने अफगानिस्तान की महिलाओं के समर्थन में शनिवार को प्रदर्शन किए और मांग की कि तालिबान के नेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए और उनसे कहा जाए कि वे अफगानिस्तान में महिलाओं को शैक्षणिक एवं राजनीतिक जीवन में शामिल होने की अनुमति दें।

प्रदर्शन आयोजित करने वाले समूहों में पेंजिया फाउंडेशन भी शामिल था जिसने अफगानिस्तान की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए 20 वर्ष तक विविध परियोजनाएं चलाईं और तालिबान के देश पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से महिलाओं को निकालने के अभियानों में भी मदद दी।

शनिवार को प्रदर्शन करने वाले पेंजिया फाउंडेशन के समर्थकों ने अपने हाथों पर ‘पी’ अक्षर बना रखा था। काबुल हवाईअड्डे पर अपनी पहचान के लिए अफगान महिलाएं भी इसी तरह अपने हाथों पर ‘पी’ बनाती थीं।

पेंजिया की उपाध्यक्ष सिमोना लांजोनी ने रोम में प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘हमें दबाव बनाकर रखना होगा ताकि वहां (अफगानिस्तान में) महिलाएं न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि राजनीति में भी शामिल हो सकें। मानवीय बचाव का काम भी विशिष्ट तरीके से जारी रखना होगा जिनमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए जो अगस्त में काबुल हवाईअड्डे पर नहीं आ सकीं थीं लेकिन आज जो अफगानिस्तान में जोखिम में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला