लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से हजारों लोग शरण की तलाश में ईरान आ रहे : सहायता अधिकारी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:57 IST

Open in App

तेहरान, 11 नवंबर (एपी) अफगानिस्तान से हजारों लोग भागकर रोजाना पड़ोसी देश ईरान में शरण ले रहे हैं और यह एक ऐसी स्थिति है, जिससे यूरोप में शरणार्थी संकट का मुद्दा गहराएगा। मानवीय सहायता प्रदान करने वाले एक संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) के महासचिव जेन इगलैंड ने इस सप्ताह अफगानिस्तान की सीमा से लगे पूर्वी ईरान के करमान प्रांत के समीप शरणार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने आगाह किया है कि अगर अफगानिस्तान से शरण की तलाश में लोग भागकर ईरान आते रहे तो इससे यूरोप प्रभावित हो सकता है।

बुधवार को अपने दौरे के अंतिम दिन इगलैंड ने तेहरान में एजेंसी से बातचीत में कहा कि तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान से भाग रहे लोगों को उम्मीद, भोजन और देखभाल प्रदान करने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई अफगान शणार्थियों ने अपने रिश्तेदारों से कहा है कि वे ईरान जा रहे हैं।

काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद व्यापक स्तर पर लोगों को हवाई मार्ग से बाहर निकालने का अभियान शुरू हुआ था और 1,20,000 अमेरिकी, अफगान और अन्य लोग अफगानिस्तान से बाहर निकाले गए लेकिन फिर भी हजारों की संख्या में लोग छूट गए जिनमें से कई सीमाई इलाकों की तरफ चले गए और सहायता प्रदान करनेवाली एजेसियों से मदद मांग रहे हैं।

एनआरसी के अनुसार तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से 3,00,000 अफगान भागकर ईरान आए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है और शरणार्थियों को आश्रय देने के लिए वहां उपयुक्त व्यवस्था नहीं है, ऐसे में और अधिक संख्या में लोगों के शरण तलाशते हुए ईरान आने की आशंका है। उन्होंने धनवान देशों से सर्दी के मौसम से पहले अफगानिस्तान और ईरान जैसे पड़ोसी देशों में तत्काल सहायता को बढ़ाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल