लाइव न्यूज़ :

द.अफ्रीका में अगले महीने योग दिवस कार्यक्रमों में हजारों लोगों के जुटने की संभावना

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:46 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, छह मई दक्षिण अफ्रीका में अगर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में छूट दी जाती है तो हजारों नागरिकों के अगले महीने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

योग दिवस के कार्यक्रमों में 4,000 लोगों को एकत्रित करने की योजना है जैसा कि 2019 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां वैंडरर्स स्टेडियम में किया गया था।

जोहानिसबर्ग में भारत की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन ने इसकी जानकारी दी। देश में पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण 2020 में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था।

रंजन ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में 150 देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रस्ताव का समर्थन किया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाए जिसके बाद यह शुरू हुआ और अब दुनियाभर में हर समुदाय ने अपनी जीवनशैली में योग को शामिल कर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने कम स्तर पर लॉकडाउन लगाया है। मैं उम्मीद करती हूं कि जून में ही ऐसा ही रहेगा। इस अनुमान के आधार पर हमने दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रांतों में ‘सभी के लिए योग’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयेाजित करने की योजना बनाई है।’’

रंजन ने कहा कि उन्होंने उन एजेंसियों और प्रतिष्ठित योग गुरुओं की पहचान कर ली है जो इसमें भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि व्यापक मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा।

जोहानिसबर्ग में स्थित 84 साल पुराने शिवानंद योग स्कूल ने वाणिज्य दूतावास की योजनाओं को पूरा समर्थन देने का संकल्प जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब