लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टीका न लगवाने के कारण हजारों खुफिया अधिकारियों पर बर्खास्तगी का खतरा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 12:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच नवंबर (एपी) अमेरिका में हजारों खुफिया अधिकारी कोविड-19 रोधी टीके की खुराक न लेने के कारण जल्द ही बर्खास्त हो सकते हैं। कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम एजेंसियों से कर्मचारियों को हटाए जाने पर चिंताएं व्यक्त की हैं।

सदन की खुफिया समिति के सदस्य रिपब्लिकन सांसद क्रिस स्टीवर्ट ने बताया कि कई खुफिया एजेंसियों में कम से कम 20 प्रतिशत कर्मचारियों ने अक्टूबर तक कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली। स्टीवर्ड ने प्रशासन द्वारा समिति को दी गयी सूचना के हवाले से कहा कि 18 सदस्यीय खुफिया समुदाय में कुछ एजेंसियों में 40 प्रतिशत कर्मचारियों ने टीके नहीं लगवाए हैं।

उन्होंने एजेंसियों के नाम बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, प्रशासन की 22 नवंबर की समयसीमा से पहले कई कर्मचारियों के टीके की खुराक लेने की संभावना है।

स्टीवर्ट ने प्रशासन से चिकित्सा, धर्म और अन्य आधार पर लोगों को और छूट देने और टीका न लगवाने वाले खुफिया अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला टालने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सवाल है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्या असर होगा अगर हम यह करते हैं तो? आप हजारों लोगों को संभावित रूप से निकाल रहे हैं।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए कई आदेश जारी किए हैं जिनका असर संघीय कर्मचारियों, ठेकेदारों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों पर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला