लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मौलाना के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, इस देश में और ज्यादा बढ़ गई मुसीबत

By भाषा | Updated: April 18, 2020 21:30 IST

बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि पूरा देश कोविड-19 के खतरे से जूझ रहा है क्योंकि महामारी देश के अनेक हिस्सों तक फैल गई है...

Open in App

बांग्लादेश में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करते हुए एक शीर्ष मौलाना के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। बांग्लादेश में कोरोना वायरस से अब तक 2,144 लोग संक्रमित हैं, जबकि 84 की मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के नायब-ए-अमीर (उप) मौलाना जुबैर अहमद अंसारी (55) का शुक्रवार रात को बेरताला गांव में निधन हो गया। ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, स्थानीय मदरसे में रखे गए मौलाना के जनाजे में शामिल होने के लिए सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करके और अपनी जान खतरे में डालकर ढाका समेत विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए।

स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया कि सरकार की ओर से लागू सामाजिक दूरी के सख्त नियम का उल्लंघन करते हुए करीब 50,000 लोग शनिवार सुबह निकले जनाजे में शामिल हुए। यह घटना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सरकार की ओर से चिंता जाहिर करने के कुछ ही दिन बाद सामने आई है।

महामारी के इस समय में जनाजे में हजारों लोगों के शामिल होने पर देश के विभिन्न हिस्सों के नागरिकों ने सोशल मीडिया पर आलोचना की है। जिले में कोरोना वायरस नियंत्रण और बचाव समिति के सदस्य अल मामून सरकार ने कहा, ''जनाजे में ऐसे समय में भीड़ एकत्र हुई, जब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के तहत लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।''

टॅग्स :कोरोना वायरसबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक