लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के विरोध में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

By भाषा | Updated: August 25, 2019 20:34 IST

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के छायाचित्र थामे प्रदर्शनकारियों ने उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की।

Open in App

दक्षिण पश्चिम फ्रांस में रविवार को जी-7 विरोधी प्रदर्शनकारियों ने इस सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों की तस्वीर लिये हुए थे । प्रदर्शनकारियों ने बेयोन शहर के निकट बियारिट्ज रिजॉर्ट में मार्च निकाला, जहां विश्व के नेता जी-7 सम्मेलन के लिये एकत्रित हो रहे हैं।प्रदर्शन का आयोजन पर्यावरणीय कार्यकर्ता समूह 'एएनवी सीओपी 21' और दो अन्य समूहों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मैक्रों के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के छायाचित्र थामे प्रदर्शनकारियों ने उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की।पुलिस ने कहा कि इससे पहले शनिवार को जब सम्मेलन शुरू हुआ तो 9 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस और स्पेन को जोड़ने वाले एक पुल पर जी-7 विरोधी मार्च निकाला, जिन्हें तितर-बितर करने के लिये पुलिस को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल