लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के हवाई हमले के बाद थाईलैंड की ओर भाग रहे हजारों लोग

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:32 IST

Open in App

यंगून, 29 मार्च (एपी) म्यांमा की सेना द्वारा हवाई हमले के बाद सोमवार को करेन गांव के हजारों लोग भागकर थाईलैंड से लगी देश की सीमा पर जा रहे हैं और वहां मौजूद थाई अधिकारी इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

मानवीय सहायता के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘फ्री बर्मा रेंजर्स’ के मुताबिक म्यांमा के विमानों ने रविवार को रात भर हवाई हमले किए।

एजेंसी के एक सदस्य ने बताया कि हमले में एक बच्चा घायल हुआ है लेकिन लेकिन किसी की मौत नहीं हुई।

थाई प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओछा ने सोमवार को कहा कि वह देश की पश्चिमी सीमा पर समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारी मात्रा में लोगों के आने की तैयारी कर रही है।

प्रयुत ने कहा, “हम अपने क्षेत्र में सामूहिक प्रवास नहीं चाहते लेकिन हम मानवाधिकारों के लिए चिंतित हैं।”

थाईलैंड में पहले से ही घुस चुके लोगों के बारे में पूछे जाने पर प्रयुत ने कहा, “हमने कुछ स्थानों पर तैयारी की है लेकिन शरणार्थी केंद्रों के बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते। हम अभी वहां तक नहीं पहुंचे हैं।”

बर्मा फ्री रेंजर्स के अनुसार, दो सौ छात्रों समेत लगभग ढाई हजार लोग सलवीन नदी पार कर उत्तरी थाईलैंड के माए होंग सोन प्रांत में प्रवेश कर चुके हैं।

एजेंसी ने कहा कि म्यांमा के उत्तरी करेन राज्य में लगभग दस हजार लोग विस्थापित हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक