लाइव न्यूज़ :

फाइज़र, एक्ट्राजेनेका का टीका लगवाने वालों में कोविड से संक्रमित लोगों से अधिक एंटीबॉडी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:01 IST

Open in App

टोरंटो, आठ नवंबर कोविड रोधी फाइज़र या एक्सट्राजेनेका का टीका लगवाने वाले लोगों में उन लोगों की तुलना में एंटीबॉडी का स्तर अधिक है जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। ‘साइंसटिफिक रिपोर्ट्स’ जर्नल’ में प्रकाशित एक अध्ययन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

कनाडा में मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व वाली एक टीम ने पाया कि ये एंटीबॉडी वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के खिलाफ भी असरदार हैं।

2020 में पीसीआर जांच में कोविड से संक्रमित पाए जाने के 14 से 21 दिन बाद कनाडा के 32 ऐसे वयस्कों को अध्ययन में शामिल किया गया जो अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे। यह वायरस का ‘बीटा’, ‘डेल्टा’ और ‘गामा’ स्वरूप सामने आने से पहले की बात है।

मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर जीन-फ्रेंकोइस मैसन ने बताया कि जो कोई भी संक्रमित हुआ है, उसके शरीर में एंटीबॉडी बनी हैं लेकिन 50 साल से कम उम्र के लोगों की तुलना में बुजुर्गों में एंटीबॉडी अधिक बनी हैं।

मैसन ने कहा कि इसके अलावा संक्रमित होने के बाद 16 हफ्तों तक उनके रक्त में एंटीबॉडी रहीं ।

‍अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वह शख्स जिसे कोविड के मध्यम लक्षण थे, उसमें टीकाकरण के बाद एंटीबॉडी का स्तर टीका न लगवाने वाले वायरस से संक्रमित हुए लोगों की तुलना में दोगुना था।

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, उनकी एंटीबॉडी “स्पाइक-एसीई -2 इंटरैक्शन” को रोकने में भी बेहतर है।

मैसन ने कहा कि टीकाकरण उन लोगों को भी डेल्टा स्वरूप से सुरक्षा देता है जो पहले वायरस के मूल स्वरूप से संक्रमित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल