लाइव न्यूज़ :

हमारे खिलाफ आतंकवाद फैलाने वालों को अमेरिका के रूप में प्रतिबद्ध दुश्मन मिलेगा : बाइडन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:06 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 21 सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को राष्ट्रों से आह्वान किया कि वे दुनिया के "सुदूर क्षेत्रों" या "हमारे अपने आसपास" से पैदा होने वाले आतंकवाद के खतरे के प्रति सतर्क रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं, उन्हें अमेरिका के रूप में एक एक "प्रतिबद्ध शत्रु" मिलता रहेगा।

बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में कहा कि आज की दुनिया 2001 की दुनिया नहीं है और अमेरिका वही देश नहीं है, " जब हम पर 20 साल पहले हमला हुआ था।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका विश्व को कार्रवाई के लिए एकजुट करना चाहता है और हम सिर्फ अपनी शक्ति के जरिए उदाहरण नहीं पेश करेंगे बल्कि ईश्वर की इच्छा के साथ अपने उदाहरण की शक्ति के साथ नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवादी खतरों सहित विभिन्न हमलों के खिलाफ अपनी, अपने सहयोगियों और अपने हितों की रक्षा करता रहेगा तथा हम जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हमें इस खतरे के प्रति भी सतर्क रहना चाहिए कि आतंकवाद हमारे सभी राष्ट्रों के लिए खतरा है, चाहे वह दुनिया के सुदूर के क्षेत्रों से हो या हमारे अपने आसपास से।

पिछले महीने काबुल हवाई अड्डे पर आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘हम आतंकवाद के कड़वे असर को जानते हैं। आतंकवाद का कड़वा असर वास्तविक है। लगभग हम सभी ने इसका अनुभव किया है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले महीने काबुल में हुए एक "घृणित" आतंकवादी हमले में हमने 13 अमेरिकी नायकों और लगभग 200 निर्दोष अफगान नागरिकों को खो दिया।

उन्होंने कहा, "जो लोग अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं, उन्हें अमेरिका के रूप में एक प्रतिबद्ध दुश्मन मिलता रहेगा... आज, हम आतंकवादी खतरों को रोकने के लिए, पता लगाने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं तथा उन्हें पीछे हटाने और जवाब देने की अधिक क्षमता है।’’

बाइडन ने कहा कि अमेरिका जानता है कि आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने के लिए उनके वित्त और उनकी मददगार प्रणालियों को लक्षित करके, उनके दुष्प्रचार का मुकाबला करके, उनकी यात्रा को रोकने के साथ-साथ आसन्न हमलों को बाधित करने के लिए प्रभावी साझेदारी कैसे बनाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब